टोल टैक्स में बढ़ोतरी: दिल्ली-मथुरा हाईवे पर सराय टोल पार करना एक सितंबर से होगा महंगा, जानें जेब होगी ढीली_我的网站
一 | प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद। दिल्ली-मथुरा हाईवे पर सराय टोल को पार करना 31 अगस्त की आधी रात के बाद, यानी एक सितंबर 2025 से महंगा हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई/NHAI) ने टोल टैक्स की दरों में संशोधन किया है। नई दरों की सूची टोल प्रबंधन को भेज दी गई है।,
किन वाहनों पर पड़ेगा प्रभाव
संशोधित दरों के अनुसार, कार, वैन और जीप जैसी गाड़ियां जो एक बार टोल से गुजरेंगी, उनके लिए टोल टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, जो वाहन बार-बार टोल से गुजरते हैं, उनके लिए एक रुपये अतिरिक्त शुल्क लगेगा।,हल्के वाणिज्यिक वाहनों और भारी वाहनों के लिए एक बार गुजरने और बार-बार आने-जाने की दरों में बढ़ोतरी की गई है।
हर साल संशोधित होती हैं दरें
फरीदाबाद जिले की सीमा दिल्ली से सटी हुई है। दिल्ली आने-जाने के लिए बदरपुर फ्लाईओवर बनाया गया है, जिसे पार करने के लिए टोल टैक्स देना पड़ता है। जिले की सीमा में सराय टोल स्थापित है। टोल प्रबंधन हर साल सितंबर में टोल दरों को संशोधित करता है।,पिछले साल टोल दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन इस बार नई दरें लागू की जा रही हैं। एनएचएआई के परियोजना निदेशक धीरज सिंह ने बताया कि टोल टैक्स की दरों में संशोधन किया गया है, जो एक सितंबर 2025 से प्रभावी होंगी।,
नई दरें
वाहन
एक बार
कई बार
मंथली पास
कार, वैन, जीप
35
53
1060
हल्के वाणिज्यिक वाहन
53
80
1590
ट्रक, बस व अन्यबड़े वाहन
106
159
3181
पुरानी दरें
वाहन
एक बार
कई बार
मंथली पास
कार, वैन, जीप
35
52
1044
हल्के वाणिज्यिक वाहन
52
78
1567
ट्रक, बस, अन्य भारी वाहन
104
157
3133
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के गौंछी ड्रेन में गिरी कार, तीन लोगों की डूबने से मौत。 视频加载中...浙江杭州,90后女生方女士每天给丈夫全公司做大锅饭,大伙平摊食材费每天人均最低时几块钱。